हज़रत अबु हुरैरा रजिअल्लाहो तआला अन्हो से रिवायत है कि रसुल्लाह सल्लहो अलैही व सल्लम ने फरमाया -"मेरी उम्मत कयामत के दिन बुलाई जाएगी, उन की पेशानिया ओर हाथ पांव वजु की वजह से चमक रहे होंगे ,लिहाजा जिसे अपनी चमक बढ़ाना हो बड़ा ले"
(सही बुखारी)
Sunday, March 24, 2019
चमकते चेहरे
Saturday, March 23, 2019
फारूक ए आजम की दुआ
हज़रत उमर फारूक रजिअल्लाहो तआला अन्हो दुआ किया करते थे-"या अल्लाह मुझे शहादत की मौत नसीब फ़रमा ओर मेरी मौत तेरे हबीब सल्लहो अलैही व सल्लम के शहर में लिख दे"
सही बुखारी
Friday, March 22, 2019
हर बीमारी का इलाज है
हुज़ूर सल्लाहोअलैहि व सल्लम ने फरमाया -"अल्लाह ने जमीन पर कोई ऐसी बीमारी नही उतारी है जिसकी दवा नही उतारी हो"
सही बुखारी
रसुल्लाह सल्लहो अलैही व सल्लम की रात की नमाज
Wednesday, March 6, 2019
हुस्ने मुस्तुफा
हज़रत जाबिर बिन सुमेरः रजिल्लाहो तआला अन्हो फरमाते है-"एक रात चाँद पूरे जोबन (खूबसूरती )पर था ओर इधर हुज़ूर सल्लहो अलैही व सल्लम भी तशरीफ फ़रमा थे उस वक़्त आप सल्लहो अलैही व सल्लम सुर्ख(लाल) धारीदार चादर में मलबुस(पहने हुए) थे उस वक़्त में कभी आप सल्लहो अलैही व सल्लम के हुस्न जमाल पर नज़र डालता तो कभी चमकते चाँद पर पस(आखिरकार) मेरे नजदीक हुज़ूर सल्लहो अलैही व सल्लम चाँद से कई ज्यादा हसीं लग रहे थे
(तिर्मिंजी शरीफ)
Sunday, February 3, 2019
दींन बहुत आसान है
हज़रत अबु हुरैरा रजिअल्लाहो तआला अन्हो से रिवायत है कि रसुल्लाह सल्लहो अलैही व सल्लम ने फरमाया-"दीन बहुत आसान है ओर जो शक्श दीन में सख्ती करेगा वो उस पर ग़ालिब आ जायेगा पस तुम लोग मियानारवी (बीच का रास्ता)इख्तियार करो और एतेदाल से करीब रहो और खुश हो जाओ (की तुम्हे ऐसा दींन मिलने पर) और सुबह औऱ दोपहर के बाद ओर रात में इबादत करके दीनी कुव्वत हासिल करो
(सही बुखारी:38)
रमजान के रोजे
रसुल्लाह सल्लहो अलैही व सल्लम ने फरमाया -"जो शक्श रमजान में ईमान ओर सवाब का काम समझ कर रोज़ रखे उसके अगले गुनाह बख्श दिए जाएंगे"
(सही बुखारी:37)
शबे कद्र
रसुल्लाह सल्लहो अलैही व सल्लम ने फरमाया -"कोई ईमानदार हो कर ,सवाब जान कर शबे कद्र में कयाम करे तो उसके अगले गुनाह बक्श दिए जाएंगे"
(सही बुखारी:34)
Sunday, January 6, 2019
अल्लाह की राह में खर्च करना
हज़रत साद बिन अबी वक़्क़ास رضی اللہ عنہ से रिवायत है कि रसुल्लाह ﷺ ने फरमाया-" अल्लाह तआला की रिज़ा मंदी कि खातिर जो कुछ भी तू खर्च करेगा उस का तुझे अज़र मिलेगा हत्ता की अपनी बीवी के मुह में लुकमा डालना भी बाइसे अज़र है"
Wednesday, January 2, 2019
मुनाफ़िक़
अब्दुल्लाह बिन उमर रजिल्लाहो तआला अन्हो से रिवायत है कि रसुल्लाह सल्लहो अलैही व सल्लम ने फरमाया -"चार बाते जिस में होगी वो खलिश मुनाफ़िक़ है और जिस में चार बातो में से एक बात हो उस मे वो बात निफ़ाक़ की है तब तक के उसको छोड़ न दे
1 .जब अमीन बनाया जाए तो खयानत करे
2. जब बात करे तो झूट बोले
3. जब अहद (वादा)तो उसके खिलाफ करे
4. लड़े तो बेहूदगी करे
(सही बुखारी:33)
Tuesday, January 1, 2019
फैजाने रमज़ान
हज़रत अबू हुरैरा رضی اللہ عنہ से मरवी है कि रसुल्लाह ﷺ ने इरशाद फरमाया जिस ने ईमान और सवाब की नीयत से रमज़ान का क़याम किया उस के पिछले सारे गुनाह माफ् कर दिए जायेगे
सही बुखारी :30
गुनाहों का कफ्फारा
हज़रत अबू-हुरैरा (रज़ि०) बयान करते हैं कि रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया : जब बड़े गुनाहों से बचा जाए तो पाँच नमाज़ें जुमा दूसरे जुमा तक और रमज़ान द...
-
हज़रत अबु हुरैरा रजिअल्लाहो तआला अन्हो से रिवायत है कि रसुल्लाह सल्लहो अलैही व सल्लम ने फरमाया -"मेरी उम्मत कयामत के दिन बुलाई जाएगी, उन...
-
हज़रत अबु हुरैरा रजि अल्लाहो तआला अन्हो से रिवायत है कि रसुल्लाह सल्लाहो अलैहि व सल्लम ने फरमाया -"जब रमज़ान की पहली रात आती है तो जन्नत ...